Smart Meter स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारी के साथ महिलाओं ने की मारपीट

स्मार्ट मीटर का विरोध: महिलाओं ने जबरन स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के सुल्ताना कस्बे के वार्ड 27 में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जब कर्मचारी अजीत स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचा, तो स्थानीय महिलाओं ने विरोध जताया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो रही है और बिना जानकारी के मीटर बदले जा रहे हैं। इससे लोग नाराज़ हैं और वे मीटर हटाने की मांग कर रहे हैं।

इस घटना के बाद सुल्ताना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाइश दी। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की अपील की है। जिले के अन्य हिस्सों में भी स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है।