Petrol Diesel Price Today पेट्रोल 112 पार, डीजल की कीमत भी ₹2.71 बढ़ी… 10 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। बता दें 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

कच्चे तेल में भारी गिरावट, 100 डॉलर के नीचे आया भाव
दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे आ गया है। आज ब्रेंट क्रूड में 4.75 प्रतिशत की भारी गिरावट है। यह 98.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। WTI भी 4.76 प्रतिशत गिरकर 92.00 डॉलर प्रति बैरल पर है।
तेल कंपनियों को हो रहा घाटा
क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मई 2022 के बाद पेट्रोल- डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर हैं।
