Jhunjhunu News सड़क किनारे संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला
झुंझुनूं। जिले के दौरासर क्षेत्र में मालियों की ढाणी स्टैंड के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
मृतक की पहचान रामरतन (उम्र 45 वर्ष) पुत्र मालूराम जाट, निवासी मालियों की ढाणी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
