पिस्टल की नौक बदमाशों ने लूटी फॉर्च्यूनर कार Jhunjhunu News

कार सवार बदमाशों ने लूटी फॉर्च्यूनर कार:कार में सवार 5 बदमाशों ने पिस्टल की नौक पर वारदात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में कार सवार 5 बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर कार और ड्राइवर से 24 हजार लूट लिए। बदमाश ड्राइवर को एक दुकान में बंद कर फरार हो गए। गुढ़ागौड़जी थाना अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मंडावा इलाके के कुमास गांव निवासी राकेश कुमार ने फॉर्च्यूनर कार लूटने की रिपोर्ट दी है। राकेश ने बताया कि डीजे गुढ़ागौड़जी में श्याम ट्रेडर्स के यहां रिपेयरिंग के लिए दिया था। डीजे ठीक होने पर बुधवार को जाखल निवासी ड्राइवर तेजपाल को फॉर्च्यूनर कार और 24 हजार रुपये देकर डीजे लाने के लिए गुढ़ागौड़जी भेजा था। रात रात 10 बजे एक ब्रेजा कार में पांच बदमाश आए जिनमें से तीन के पास हथियार थे। तीनों ने हथियार दिखाकर तेजपाल को डराया और गाड़ी की चाबी मांगी। मना करने पर बदमाशों ने तेजपाल पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी की चाबी और तेजपाल से 24 हजार छीन लिए। जाते समय बदमाशों ने तेजपाल और दुकानदार को दुकान के अंदर बंद कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद तेजपाल और दुकानदार दुकान के बाहर निकले और गाड़ी मालिक को सूचना दी। फॉर्च्यूनर कार के मालिक राकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज करवाया।