PM Fasal Bima Yojana 30 लाख किसानों को बड़ी सौगात: फसल बीमा के तहत 3200 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि सीधे बैंक खातों में जमा
झुंझुनूं, राजस्थान – किसानों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झुंझुनूं हवाईपट्टी पर आयोजित भव्य समारोह से देश के 30 लाख से अधिक किसानों को 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा की मुआवजा राशि डिजिटल माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।
यह राशि रबी सीजन 2024-25 और खरीफ सीजन 2024 की फसल बीमा दावा राशि की पहली किश्त है।
राजस्थान के किसानों को मिला सबसे बड़ा लाभ
7 लाख से अधिक किसानों को 1121 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान
मध्य प्रदेश के किसानों को 1156 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपये
अन्य राज्यों के किसानों को 773 करोड़ रुपये
नई व्यवस्था से समय पर मुआवजा
केंद्र सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब राज्यों की प्रीमियम अंशदान राशि की प्रतीक्षा किए बिना केंद्र की सब्सिडी के आधार पर किसानों को तुरंत दावा राशि का भुगतान किया जाएगा।
खरीफ 2025 से, यदि कोई राज्य सरकार अपनी सब्सिडी देने में देरी करती है, तो उस पर 12% पेनल्टी लगेगी।
बीमा कंपनियों द्वारा देरी होने पर भी किसानों को 12% पेनल्टी राशि दी जाएगी।
झुंझुनूं को क्यों चुना गया?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहली बार झुंझुनूं जिले के दौरे पर पहुंचे। यह जिला किसान बाहुल्य होने के कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मुआवजा राशि वितरण के लिए चुना गया।
समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे और किसानों के हित में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
किसानों के चेहरे पर खुशी
इस डिजिटल भुगतान व्यवस्था से किसानों को बिना देरी और बिना किसी बिचौलिये के सीधा लाभ मिला है।
अब किसान अपनी फसल हानि की भरपाई के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करेंगे और आर्थिक सुरक्षा के साथ अपनी अगली फसल की तैयारी कर सकेंगे।
PM Fasal Bima Yojana का पैसा मिला या नहीं, कैसे करें चेक
स्टेप 1- सबसे पहले आपको पीएम बीमा किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- वेबसाइट में आपको इसके होम पेज पर जाना होगा। यहां आप दिए गए फार्मर कॉर्नर ऑप्शन पर जाए।
स्टेप 3- अब आपको यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर, लॉगिन करना होगा। फिर आपके नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।
स्टेप 4- अब यहां दिए गए किसान क्लेम स्टेटस (Kisan Clam Status) या एप्लीकेशन स्टेटस (Application Status) पर क्लिक करें।
स्टेप 5- फिर यहां मांगी गई डिटेल्स जैसे पॉलिसी नंबर, आधार नंबर इत्यादि ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 6- अंत में आपके सामने स्टेटस शो हो जाएगा।
फसल बीमा कराओ, सुरक्षा कवच पाओ अधिक जानकारी के लिए https://pmfby.gov.in पर जाएं या 14447 पर कॉल करें व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 7065514447 पर मैसेज भेजकर पा सकते हैं फसल बीमा संबंधी हर जानकारी। किसान भाई-बहन क्रॉप इंश्योरेंस ऐप से भी करवा सकते हैं फसल बीमा।
क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और यह कैसे काम करती है?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का मकसद किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, अतिवृष्टि, बाढ़, और कीट संक्रमण के कारण होने वाले फसल नुकसान से बचाना है। योजना के तहत किसान अपने फसलों का बीमा कराते हैं और फसल खराब होने पर बीमा कंपनी नुकसान की भरपाई सीधे किसानों के खाते में करती है।
पिछले साल खरीफ सीजन में 1.18 लाख किसानों ने इस योजना में पंजीकरण करवाया था। इसमें 1 लाख 46 हजार हैक्टेयर में बोई गई फसल शामिल थी, जिसके लिए किसानों ने 13.31 करोड़ रुपए का प्रीमियम जमा किया था।
