एटीएम लूट के शातिर बदमाश को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार

सूरजगढ़। एटीएम लूट में वांछित दो हजार रूपये का ईनाम बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि बलौदा, सूरजगढ़, चिड़ावा व बुहाना के बैंक एटीएम लूट मामले में नूंह मेवात के धुंधका गांव का रणवीर उर्फ़ राणा कोहली को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
गैंग सरगना वासिम उर्फ़ डैनी के साथ इमरान उर्फ इबी पहलवान, सकील, वसीम उर्फ चटटू, हडीया भाट को पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर बुहाना, चिड़ावा की दो वारदात, अलवर जिले के राजगढ़, बांदीकुई व दौसा एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

सूरजगढ़ थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रणवीर से पूछताछ की जा रही है। इलाके में और भी वारदात खुल सकती है। झुंझुनूं जिले में वर्ष 2021 में एटीएम लूट की कई वारदातें हुई हुई थी। खास तौर से हरियाणा से लगते इलाकों को टारगेट किया गया था। सूरजगढ़, बुहाना, बलौदा, चिड़ावा आदि इलाकों में एटीएम लूट की वारदात हुई थी। इन वारदातों का मास्टर माइंड रणवीर ही है।
