Rajasthan roadways Vacancy चालक और परिचालकों की कमी से जूझ रहे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के दिन अब फिरने वाले हैं। परिचालकों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश स्तर पर सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों को अनुबंध पर रखने का निर्णय पहले ही किया जा चुका है। अब ताजा निर्णय चालकों को लेकर किया गया। रोडवेज प्रबंधन ने प्रदेश में 1200 चालकों की अनुबंध पर भर्ती करने का निर्णय किया है।
रोडवेज के झुंझुनूं आगार में 20 चालकों की होगी भर्ती, 21 तक मांगे आवेदन
झुंझुनूं : राजस्थान रोडवेज के 52 डिपो में 1200 चालकों की संविदा पर भर्ती होगी। इसके लिए संविदा एजेंसी के माध्यम से 21 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में सरकारी, सहकारी, अर्द्ध सरकारी, निगम, बोर्ड, संस्थाओं में 300 कार्मिक एक साल में लगाने का अनुभव रखने वाली एजेंसी ही भाग ले पाएंगी। इस भर्ती में झुंझुनूं डिपो में 20 चालक भर्ती किए जाएगे। वहीं जिले के खेतड़ी डिपो में एक भी चालक नहीं लिया जाएगा।
किस आगार को कितने चालक मिलेंगे
बीकानेर 22, अजमेर 30, अजयमेरु 43, ब्यावर 31, भीलवाड़ा 50, डीडवाना 24, अलवर 38, भरतपुर 18, लोहागढ़ 8, धौलपुर 24, तिजारा 3, हिण्डौन 18, करौली 18, मत्स्यनगर 13, अनूपगढ़ 20, श्रीगंगानगर 15, हनुमानगढ़ 22, सरदारशहर 32, वैशालीनगर 30, दौसा 7, शाहपुरा 19, कोटपुतली 10, आबूरोड 41, सिरोही 26, फालना 21, जालौर 12, फलौदी 28, जैसलमेर 4, जोधपुर 16, पाली, 15, कोटा 54, बूंदी 36, झालावाड़ 11, बारां 32, टोंक 37, सवाईमाधोपुर 18, सीकर 18, श्रीमाधोपुर 13, झुंझुनूं 20, चूरू 15, उदयपुर 21, बांसवाड़ा 25, चितौड़गढ़ 14, डूंगरपुर 37, राजसमंद 19, प्रतापगढ़ 22 चालक मिलेंगे।
