राजस्थान की इस यूनिवर्सिटी में पीएचडी कोर्स पर रोक, UGC ने लिया बड़ा फैसला

यूजीसी का राजस्थान के एक ओर विश्वविद्यालय पर चला एक्शन का डंडा

झुंझुनूं  की श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबरेवाला विश्वविद्यालय में PHd पर लगाई रोक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय के खिलाफ UGC ने सख्त एक्शन लेते हुए इस यूनिवर्सिटी की को अगले पांच वर्षों के लिए पीएचडी कार्यक्रम में छात्रों को प्रवेश देने से प्रतिबंधित कर दिया है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक पीएचडी कार्यक्रम के तहत PHd पर रोक लगाई है।

तीन यूनिवर्सिटी पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई


फेक डिग्री और नियमों का पालन न करने के मामले में इससे पहले भी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की गई। जनवरी महीने में राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों को अगले 5 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इनमें OPJS यूनिवर्सिटी (चूरू), सनराइज यूनिवर्सिटी (अलवर) और सिंघानिया यूनिवर्सिटी (झुंझुनूं) शामिल थे