Jhunjhunu News करंट से गधे की मौत के बाद प्रदर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा
झुंझुनूं: रोड नं. 1 पर आज बिजली करंट लगने से हुई थी गधे की मौत, गधे की मौत की सूचना पर प्रदर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री गुढ़ा, रेहड़ी चालक को मुआवजा सहित बिजली लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
रोड 1 पर लगा जाम कोतवाली थानाधिकारी पवन चौबे मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, SDM सुमन सोनल और तहसीलदार पहुंचे मौके पर कर रहे गुढ़ा से समझाइश के प्रयास
गधे के शव को रखकर 3 घंटे तक प्रदर्शन, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ट्रांसफार्मर पर चढ़े, गुढ़ा ने शहर के ड्रेनेज और बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए, काफी समझाइश के बाद नीचे उतरे पूर्व मंत्री गुढ़ा, रेहड़ी चालक को मृत गधे के 50 हजार मुआवजा देने पर बनी सहमति, इस दौरान करीब तीन घंटे शहर की बिजली गुल रही
राजेन्द्र गुढ़ा ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण झुंझुनूं में आए दिन हादसे हो रहे हैं। पहले झुंझुनूं में एक युवक की करंट से मौत, फिर बिसाऊ एक युवक और महिला की करंट से मौत हो गई।
अब फिर से गधा चपेट में आया है। ये सिर्फ जानवर नहीं था। बल्कि एक मजदूर की आजीविका का साधन था। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं में रोज करंट की चपेट में आकर कोई ना कोई जान गंवा रहा है, लेकिन प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। इनको ठीक करना पड़ेगा।
