जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प
सूरजगढ़ : एक पक्ष में महिला सहित करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना, घायलों को इलाज के लिए सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती, थाना इलाके के धिंगडिया गांव की घटना
कुल्हाड़ी और चाकुओं से चचेरे परिवार पर किया जानलेवा हमला, खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र की झुंझुनूं बीडीके अस्पताल में हुई मौत, गंभीर हालत में महिला को किया जयपुर, युवक और युवती का अस्पताल में इलाज जारी
पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा भी पहुंचे अस्पताल, सुरजगढ़ पुलिस ने प्रकरण के आधा दर्जन आरोपियों को किया डिटेन
