Crime News पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला : फरार 25000 का इनामी बदमाश मक्खन मीणा को गिरफ्तार

रामगढ़ इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

फरार 25000 का इनामी बदमाश मक्खन मीणा को गिरफ्तार: गत दिनों डूंगरपुर के मोमासर गांव में ज्वेलरी दुकान पर की थी 50 लाख रुपए और सोने

डकैती का मुख्य सरगना हिस्ट्रीशीटर मख्खन मीणा 5 दिन रामगढ़ से अजीतगढ़ पहाड़ों में छिपकर काटी फरारी, डकैती योजना में अभी भी 3 आरोपी चल रहे फरार

फतेहपुर सीओ रामप्रताप विश्नोई के अनुसार आरोपी नीमकाथाना के किशनपुरा क्षेत्र में किसी के घर पर सो रहा था. पुलिस ने दबिश दी तो मक्खन वहां से भागा. वही पुलिस ने रविन्द्र उर्फ रवि मीणाा को भी गिरफ्तार कर लिया.

मक्खन मीणा ने गत माह 20 जुलाई की रात में बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव की बिजली काटने के बाद छह ज्वैलरी की दुकानों में डकैती डालकर सोना-चांदी के गहने लूटे थे. ग्रामीणों से सामना होने के बाद डकैत भागने लगे. श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के बाद चूरू पुलिस व रामगढ शेखावाटी ने डकैतों का सामना किया.

आपसी मुठभेड़ में एक डकैत सुरेश मीणा निवासी सांवलपुरा, अजीतगढ़ की मौत हो गई थी. डकैती की पूरी साजिश सरगना मक्खन मीणा ने ही रची थी, उसने अपने साथ सात अन्य आरोपियों को मिलाया था. डकैत मक्खन के खिलाफ दो दर्जन मामले दर्ज हैं. डकैती के मामले में अभी भी वाहन चालक विक्रम गुर्जर सहित तीन आरोपी फरार चल रहे हैं.

🔥 राजस्थान में शेखावाटी वालों के लिए खुसखबरी 🔥

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का आगाज कल से


👉 आपके घर के नज़दीक कहा लगेगा कैंप जाने

चूरु में 09 स्थानों पर लगेगा फ्री मोबाईल कैंप ✅

झुंझुनूं में 13 स्थानों पर लगेगा फ्री मोबाइल कैंप




👆सम्पूर्ण जानकारी यहां से प्राप्त कीजिए और शेयर कीजिए