
नवलगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत जेजुसर में मंगलवार को आयोजित चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर जेजुसर की 13 वर्षिय साक्षी के सुखद साबित हुआ जब दो साल से थाइराइड और सुगर का उपचार फिर से शुरू हुआ। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि बुधवार को जेजुसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 13 वर्षिय साक्षी दिखाने पहुँची। साक्षी का ब्लड शुगर 584 लेवल हैरान करने वाला था। साक्षी को डायबिटीज के साथ ही हाइपोथायरायडिज्म भी है जिसका उपचार उसने दो साल से छोड़ दिया था डॉक्टर के पास रेगुलर फॉलोअप नहीं होने से थाइराइड और शुगर लेवल बढ़ गया। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार वर्मा ने साक्षी को दवा देकर रेगुलर फॉलोअप पर आने का सुझाव दिया। साथ ही परिजनों को साक्षी की बीमारियों की गम्भीरता के बारे समझाकर समय पर दवा देने ओर रेगुलर फॉलोअप करने का सुझाव दिया। शिविर होने से साक्षी का उपचार फिर से शुरू हो पाया।
हेमतपुरा के देशराज को मिला नजला एलर्जी का उपचार

उदयपुरवाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भाटीवाड़ में मंगलवार को आयोजित चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में हेमतपुरा के देशराज को लंबे समय से चल रहे नजला एलर्जी का उपचार मिला। बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश ने बताया कि देशराज को लंबे अरसे से नजला और एलर्जी की परेशानी थी। जिसके लिए वो पहले कई बार उपचार ले चुका था लेकिन लाभ नहीं मिला। देशराज को जानकारी मिली कि बुधवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमे होम्योपैथी की सेवाएं भी प्रदान की जायेगी। देशराज ने कैम्प में पहुंच कर होम्योपैथी की सेवा दे रहे डॉ सन्दीप प्रेमी से निशुल्क परामर्श और उपचार लिया। परामर्श लेने के बाद देशराज बहुत संतुष्ट नजर आए। उन्होंने शिविर को गांव वालों के लिये सौगात बताया। कहा कि जो लोग दूर शहर में जानकारी व जागरूकता के चलते नही जा पाते उनके लिए शिविर बहुत लाभकारी सिद्ध हुआ है।
फरीदा को दो साल से थी कान में परेशानी, स्वास्थ्य शिविर में टेली मेडिशिन के जरिये मिला उपचार

भाटीवाड़ में मंगलवार को आयोजित चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में भाटीवाड़ की फरीदा को गांव में ही टेली मेडिशिन के जरिये उपचार मिला। बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश ने बताया कि फरीदा को दो साल से कान में दिक्कत थी गांव में पीएचसी सीएचसी थी नही। शहर में वो जा नही पायी। बुधवार को स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की जानकारी लेकर वो शिविर में पहुँची और अपने कान की दिक्कत का ईलाज ई संजीवनी से टेली मेडिशिन के जरिये विशेषज्ञ से लिया। फरीदा ने बताया शिविर से मेरे जैसे बहुत से मरीजों को लाभ मिला है जो शहर में जाकर नही दिखा सकते। उन्होंने सरकार का आभार जताया।
जेजुसर में चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में खुली बीमार सचिन के इलाज की राह

नवलगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत जेजुसर में मंगलवार को आयोजित चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर जेजुसर की 16 वर्षिय सचिन के लिये सुखद साबित हुआ। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जेजुसर के सचिन को एफटीटी और डीएनएस की बीमारी में उपचार की राह खुली। सचिन में खून की कमी हो गई थी जांच में सचिन का एचबी 6.8 मिला जिसके बाद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार वर्मा ने आयरन सप्लीमेंट्स और दवाएं दी। साथ ही आगामी इलाज के लिए रेफर कर पूरी प्रक्रिया समझाई। शिविर के चलते सचिन के उपचार की नई राह खुली।