SBI Credit Card क्रेडिट कार्ड यूजर्स हो जाएं अलर्ट, अगले महीने से लगेगा तगड़ा चूना

SBI Credit Card: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। बैंक ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। इससे ग्राहकों को तगड़ा झटका लग सकता है। यह नए नियम 15 जुलाई से लागू हो जाएंगे। नए बदलावों में “मिनिमम अमाउंट ड्यू” यानी मिनिमम पेमेंट की रकम बढ़ सकती है। इसके साथ ही एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस खत्म करना और पेमेंट सेटलमेंट के नियमों में बदलाव हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

क्रेडिट कार्ड में होंगे ये बड़े बदलाव


SBI कार्ड कंपनी 15 जुलाई 2025 से “मिनिमम अमाउंट ड्यू” (MAD) के कैलकुलेशन का तरीका बदलने की तैयारी में है। इस बदलाव के तहत अब कार्डधारकों को हर महीने अपने बिल में शामिल जीएसटी, फाइनेंस चार्ज, अन्य फीस और ईएमआई का 100 फीसदी हिस्सा MAD में चुकाना होगा। इसके अलावा बकाया रकम का 2 फीसदी हिस्सा भी MAD में शामिल किया जाएगा।

क्या होता है मिनिमम अमाउंट ड्यू?


यहां ये जान लेना जरूरी है कि आखिर क्रेडिट कार्ड का मिनिमम अमाउंट ड्यू (Minimum Amount Due) होता क्या है, तो बता दें कि ये आपके बकाया बिल का वो हिस्सा होता है, जो आप हर महीने निश्चित रूप से चुकाते हैं. इसलिए ताकि लेट पेमेंट से बचा जा सके. यह आमतौर पर आपके कुल बकाया राशि का 2% या 5% होता है. लेकिन ध्यान रखें कि ये आपको डिफॉल्ट से बचने का रास्ता मात्र है, क्योंकि इसे चुकता करने के बाद भी आपके ऊपर ब्याज चढ़ता है, ऐसे में जरूरी है कि हर महीने क्रेडिट कार्ड का बकाया बिल पेमेंट समय पर चुका लें.

हवाई दुर्घटना बीमा होगा बंद


15 जुलाई से SBI क्रेडिट कार्ड से मिलने वाला 1 करोड़ रुपये तक का फ्री हवाई दुर्घटना बीमा बंद हो जाएगा। SBI की ओर से अपने कई प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पर ये बीमा दिया जाता है। इन कार्ड में SBI कार्ड एलीट, SBI कार्ड माइल्स एलीट और SBI कार्ड माइल्स प्राइम शामिल है। इसी तरह एसबीआई कार्ड प्राइम और एसबीआई कार्ड पल्स पर 50 लाख रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा लाभ भी इस तिथि से वापस ले लिया जाएगा। इन वेरिएंट के कार्डधारक अब इन बीमा लाभों के लिए पात्र नहीं होंगे।