झुंझुनूं से गुढ़ागौड़जी होते हुए नीमकाथाना के लिए आज से चलेगी रोडवेज बस
झुंझुनूं. रोडवेज प्रशासन की ओर से जिले में झुंझुनूं से गुढ़ागौड़जी होते हुए नीमकाथाना तक रोडवेज बस शनिवार से चलेगी। रोडवेज डिपो के चीफ मैनेजर गिरीराज स्वामी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए झुंझुनूं से गुढ़ागौड़जी होते हुए नीमकाथाना तक रोडवेज बस चलाने का निर्णय किया गया है।
रोडवेज बस रूट चार्ट
डिपो चीफ मैनेजर गिरिराज स्वामी ने बताया कि यह बस शनिवार शाम 4:30 बजे झुंझुनूं के मुख्य बस स्टैंड से रवाना होकर शाम 5:30 बजे गुढ़ा, 5:45 बजे चवरा चौफुल्या, 6 बजे गुड़ा पाँख, 6:10 बजे खोह, 6:20 बजे मणकसास, 6:30 बजे बाघोली,6:35 बजे सराय, 6:40 बजे नयाबास और शाम सात बजे नीमकाथाना पहुंचेगी।
वापसी में रविवार सुबह 6:45 बजे नीमकाथाना से रवाना होकर सराय 6:55 बजे, बाघोली 7:05 बजे, मणकसास 7:15 बजे, चंवरा चौफुल्या 7:45 बजे होते हुए सुबह 9 बजे झुंझुनूं पहुंचेगी।
