Nirmal Choudhary Arrested छात्र नेता निर्मल चौधरी व विधायक अभिमन्यु पूनियां को पुलिस ने हिरासत में लिया
जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता निर्मल चौधरी व सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनियां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आज सुबह पुलिस ने यूनिवर्सिटी परिसर से परीक्षा के समय निर्मल चौधरी को पकड़ा।
इसके बाद छात्र राजनेताओं में हलचल तेज हो गई है। आज सुबह 8 बजे हिरासत में लिया गया है। निर्मल चौधरी को हिरासत में लेने के लिए पुलिस सुबह से ही राजस्थान यूनिवर्सिटी में डेरा डाले हुई थी।
DCP ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने स्पष्ट करते हुए कहा कि विधायक अभिमन्यु पूनिया की गिरफ्तारी नहीं की गई. विधायक खुद ही पुलिस की गाड़ी में बैठे. निर्मल चौधरी के साथ गांधी नगर थाने पहुंचे थे.
विधायक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई. आपको बता दें कि RU के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी को गिरफ्तार किया गया. राविवि में तोड़फोड़ और प्रदर्शन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया. गांधी नगर में दर्ज एक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया.
