निजी स्कूल टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

निजी स्कूल टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं के खेतड़ी में प्राइवेट स्कूल के टीचर ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। टीचर के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें 3 लोगों पर पैसे के लेन-देन को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना खेतड़ी उपखंड के राजोता गांव में रविवार सुबह 8.30 बजे हुई।

खेतड़ी थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया-रविवार सुबह सूचना मिली कि राजोता गांव में तालाब के पास खेजड़ी के पेड से एक व्यक्ति लटका हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंचे। शव को ग्रामीणों की मदद से उतरवाया। शव को खेतड़ी उपजिला हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।


मृतक की पहचान रास्वरूप गुर्जर (40) पुत्र जयमल के रूप में हुई। रामस्वरूप राजोता गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। राजोता गांव उसका ननिहाल था। वह अपने ननिहाल में 15 साल से रह रहा था।

रामस्वरूप अविवाहित था। मूल रूप से वह हरियाणा में महेंद्रगढ़ के गांव नांगल चौधरी की ढाणी जिंदड़ी (वार्ड 7) का रहने वाला था।