झुंझुनूं में चाइनीज मांझा लगातार बिक रहा है। इसके कारण लोग रोज गंभीर चोट के शिकार हो रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला बिसाऊ में सामने आया। यहां वार्ड सात निवासी राकेश कुमार हाथ पैर और गले पर घाव हो गए। राकेश तिलोटिया होटल के आगे से स्कूटी पर जा रहा थे। इसी दौरान अचानक से आए चाइनीज मांझे की डोर ने राकेश को अपनी चपेट में ले लिया। मांझे से गला कटने के बाद दर्द से छटपटाता राकेश स्कूटी से नीचे गिर कर घायल हो गया।
राकेश को तुरंत राजकीय जटिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. मो. उमर , मेल नर्स प्रवीण कुमार , कौशल्या देवी की टीम ने प्राथमिक उपचार करते हुए गले पर पांच टांके लगाए तथा दोनों घुटनों व एक हाथ की अंगुलियों में भी चोटे आई है। सूचना पर हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश , सिपाही योगेश , विजेन्द्र भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली । डॉ उमर ने बताया कि राकेश को रैफर कर दिया गया है। इससे पहले झुंझुनूं के बालक का गला भी मांझे से कट चुका। इससे पहले दो दिन पहले झुंझुनूं में भी एक युवक का गला कट गया था। गले की मुख्य नस ही कट गई थी।


