SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपरलीक मामले में हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा को किया रद्द

SI Bharti Paper Leak 2021 Cancelled: SI भर्ती पेपर लीक मामले में HC का बहुत बड़ा फैसला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से आज सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कोर्ट की ओर से इस भर्ती की सुनवाई करते हुए एसआई भर्ती 2021 को रद करने का फैसला सुनाया गया है। उच्च न्यायालय ने यह फैसला परीक्षा में गड़बड़ियों एवं पेपर लीक के मामले के चलते लिया है।


जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने सुनाया फैसला


भर्ती रद्द करने का फैसला जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ द्वारा सुनाया गया है। कोर्ट ने यह निर्णय 14 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद सुरक्षित रखे गए फैसले में दिया है। इस भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में पिछले वर्ष 13 अगस्त को याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिनमें पूरी प्रक्रिया को रद करने की मांग की गई थी।

SI Bharti Exam: 2021 में निकली थी सब इंस्‍पेक्‍टर की भर्तियां


राजस्थान सरकार ने साल 2021 में 859 पदों पर सब इंस्‍पेक्‍टर (SI) के लिए भर्तियां निकाली थीं. राजस्‍थान में सब इंस्‍पेक्‍टर बनने के लिए लाखों युवाओं ने अप्लाई किया और परीक्षा भी दी,लेकिन इसके बाद इसकी भर्ती परीक्षा पर लगातार सवाल उठने लगे. भर्ती परीक्षा की जांच में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट्स का मामला सामने आया जिसने पूरे प्रोसेस को विवादों में डाल दिया.

आगे क्या होगा?


अब सवाल ये है कि रद्द होने के बाद क्या होगा? सरकार को नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी पड़ेगी और युवाओं को फिर से तैयारी करनी होगी. हाईकोर्ट के इस फैसले से SI 2025 की भर्ती पर भी असर पड़ेगा. हाल ही में कोर्ट ने ओवरएज कैंडिडेट्स को SI 2025 के 1015 पदों के लिए अप्लाई करने की इजाजत दी है जो एक राहत भरी खबर है, लेकिन 2021 के चयनितों के लिए ये झटका है.उनका भविष्य अब अधर में लटक गया है