Fake Ips फर्जी आईपीएस अधिकारी बन कर धोस जमाने वाला गिरफ्तार
भरतपुर। धौलपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुप्रियो मुखर्जी के रूप में हुई है, जो खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर एडीजी रैंक का रुतबा दिखाकर घूम रहा था।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी नीली बत्ती लगी कार में पुलिस की वर्दी पहनकर धौलपुर समेत कई स्थानों पर उच्च अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाता था। पुलिस को मुखर्जी की हरकतों पर पहले से ही शक था। नाकाबंदी के दौरान जब उसे रोका गया तो सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी हकीकत सामने आई।
पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है, जिसमें शामिल हैं:
• नीली बत्ती लगी कार
•4 नकली पुलिस आईडी कार्ड
• पुलिस जैसी वर्दी
• एयरसाउंड रिवॉल्वर, एयरसाउंड गन और दो एयरसाउंड राइफल
• 138 एयरगन पैलेट कारतूस
• दो मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक टैबलेट
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन हथियारों और वर्दी की मदद से लोगों में धाक जमाता था। वह टोल-टेक्स से बचने और पुलिस जांच चौकियों पर रुतबा दिखाने के लिए पुलिस अधिकारी बनकर घूमता था।
फिलहाल पुलिस आरोपी सुप्रियो मुखर्जी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क तथा अब तक की गतिविधियों की जांच में जुटी हुई है।
