RAS TRANSFER झुंझुनूं एडीएम अजय कुमार आर्य एपीओ, कार्मिक विभाग में देंगे उपस्थिति
झुंझुनूं। प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। कार्मिक विभाग की ओर से 3 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार झुंझुनूं के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) अजय कुमार आर्य को एपीओ (Awaiting Posting Orders) किया गया है।
आदेश के तहत अजय कुमार आर्य को अब कार्मिक विभाग (क-4) में अपनी उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया गया है।
करीब दो साल रहा झुंझुनूं में कार्यकाल
अजय कुमार आर्य का झुंझुनूं में करीब दो साल का कार्यकाल रहा। इस दौरान उन्होंने एडीएम के रूप में जिले के प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।
अब उन्हें एपीओ किए जाने के बाद झुंझुनूं में एडीएम पद पर नई नियुक्ति को लेकर इंतजार रहेगा।

15 आरएएस अधिकारियों की सूची जारी
कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में 15 आरएएस अधिकारियों के तबादले/पदस्थापन से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। सूची में झुंझुनूं एडीएम अजय कुमार आर्य का नाम भी शामिल है। आदेश में उन्हें प्रशासनिक कारणों से एपीओ करते हुए कार्मिक विभाग के क-4 अनुभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
