पंचायत समिति में “कमीशन की GST” का वायरल ऑडियो, हड़कंप मचा

पंचायत समिति में “कमीशन की GST” का वायरल ऑडियो, हड़कंप मचा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पंचायत समिति इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंचायत समिति प्रतिनिधि ओजटू और पंचायत समिति प्रधान के बीच बातचीत बताई जा रही है। इस बातचीत में कथित तौर पर विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों के “कमीशन प्रतिशत” तय करने की बातें सामने आई हैं।



ऑडियो में क्या है मामला


वायरल ऑडियो में पंचायत से जुड़े अधिकारी—जैसे अकाउंटेंट, वीडीओ, जेईएन और एईएन— के लिए अलग-अलग प्रतिशत की “कमीशन दरें” बताई जा रही हैं। यहां तक कि इसमें यह भी कहा गया कि बीडीओ का कमीशन 5% है। आरोप यह भी है कि भुगतान के समय ठेकेदारों पर कुल 30% तक का कमीशन (जिसे मज़ाकिया तौर पर “GST” कहा गया) लगाया जाता है।

👉 Viral Audio 👈

प्रधान का बयान


मामले पर पंचायत समिति प्रधान ने सफाई देते हुए कहा—
“ये ऑडियो पुराना है और पिलानी पंचायत समिति से जुड़ा मामला है। अगर कोई वास्तविक रूप से कमीशन ले रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।”

पुराने आरोप भी आए याद


गौरतलब है कि इसी पंचायत समिति में पूर्व कांग्रेस प्रधान इंदिरा डूडी पर भी पहले 20% कमीशन लेने के आरोप लगे थे। इन आरोपों के चलते उन्हें अपना पद तक गंवाना पड़ा था।



फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं


वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वायरल वीडियो जल्दी उपलब्ध होग!