Jhunjhunu Railway Station झुंझुनूं शहर में गुढ़ा रोड रेलवे फाटक पर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
रेलवे पटरी पर लेटी महिला को लोगों ने बचाया
झुंझुनूं शहर के गुढ़ा रोड स्थित रेलवे फाटक पर आज एक महिला को ट्रेन की पटरियों पर लेटे देख हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए तत्काल महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसे समझाकर थाने ले गई।
महिला पति की मारपीट से थी परेशान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। बताया गया कि महिला अपने पति की मारपीट और घरेलू तनाव से तंग आकर यह कदम उठाने पहुंची थी।
