Jhunjhunu News छापोली के कदंब कुंड में युवक युवती की डूबने से मौत
झुंझुनूं : उदयपुरवाटी कस्बे में स्थित छापोली के कदम कुंड में शुक्रवार दोपहर एक युवक और युवती पानी में डूब गए
दोनों उत्तर प्रदेश के बिहार निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में जीजा साली की मौत हो गई।
पुलिस और गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। उदयपुरवाटी पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब 2 घंटे की कड़ी मस्कत के बाद शवों को बाहर निकाल गया।
बताया जा रहा है कि नीमकाथाना गांवड़ी में रिश्तेदारी में आए हुए थे। दोनों परिवार के साथ छापोली घूमने आए थे और पैर फिसलने से कुंड में गिर गए। शवों को उदयपुरवाटी की मोर्चरी में रखा गया है।
