Jhunjhunu News पुलिस की सट्टेबाजों पर बड़ी कार्रवाई: होटल में छापा, 10 गिरफ्तार
झुंझुनूं : कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर रोड नंबर एक स्थित होटल मिडटाउन में छापामार कार्रवाई की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाल हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सट्टेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया और होटल मैनेजर भरत सिंह सहित कुल 10 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
छापे में बरामद हुई नकदी और सट्टेबाजी का सामान
पुलिस ने मौके से 80,200 रुपये नकद व 4 जोड़ी ताश पत्ते सहित सट्टेबाजी से जुड़ा अन्य सामान जब्त किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध संगठित गिरोह के रूप में अपराध करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही अन्य नाम सामने आ सकते हैं। SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई से शहर में अवैध सट्टेबाजी के गिरोहों पर लगाम कसने का प्रयास किया गया है
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में क्युम पुत्र सदीक खान, मो० आबिद अली पुत्र आमीन, तौफिक पुत्र लियाकत अली, अब्दुल अजीज पुत्र जमालुद्वीन, आकाश पुत्र राजकुमार सांसी, जाकिर अली पुत्र सब्बीर अली, शाहिद अनवर पुत्र मो० सद्वीक, समीर पुत्र मो० सलीम, अब्दुल सतार पुत्र इकबाल, भरतसिंह पुत्र सुमेर सिंह शामिल है।
