Jhunjhunu News नौकरी दिलवाने के नाम पर चिड़ावा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
चिड़ावा में हरियाणा निवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
क्या है पूरा मामला
महिला द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 27 अगस्त को आरोपी युवक ने उसके गांव जाकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए हाइट और वेट लेकर 1000 रूपए किराए के दिए। इसके बाद 28 अगस्त को 11 बजे फोन कर के नौकरी के इंटरव्यू के लिए पिलानी बुलाया।
इंटरव्यू का कॉल आने के बाद महिला अपने गांव से रवाना होकर 3:30 बजे पिलानी पहुंची जहां काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी (नम्बर RJ 18UB 7056) में जब्बार उसे लेने पहुंचा। गाड़ी में जब्बार के साथ सोनू व भांजा थे। पिलानी से तीनों युवक उसे अपने साथ गाड़ी में चिड़ावा लेकर आए जहां एक बिल्डिंग में लेकर गए। बिल्डिंग में नीचे गौदाम थी और ऊपर एक फ्लैट था, जहां महिला को ले जाया गया।
महिला के अनुसार फ्लैट पर ले जाने के बाद जब्बार ने उसके सर पर पिस्तौल तान कर कहा कि अपने कपड़े उतारो, इसके बाद पहले जब्बार ने और फिर अन्य दोनों युवकों ने भी बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।
आरोप है कि उक्त फ्लैट में युवकों ने महिला को जबरन एक घंटे तक बंधक बना कर रखा। फिर उसे अपनी गाड़ी से वापस उसके गांव छोड़ गए। आरोपी युवकों ने महिला को धमकी भी दी कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार देंगे।
घटना की जानकारी मिलने पर चिड़ावा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और मामला दर्ज किया है।
