NEET छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, कोचिंग स्टाफ ने बचाया
राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के गोपालपुरा इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई.
यहां नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने ऊंची इमारत से कूदकर (NEET Aspirant Suicide Attempt) जान देने की कोशिश की. स्टाफ की सूझबूझ से उसकी जान बच गई.
गुरु कृपा कोचिंग सेंटर की घटना
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को छात्रा अपने कोचिंग सेंटर, गुरु कृपा (Guru Kripa Coaching Institute) में मौजूद थी. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से कोचिंग में अनुपस्थित चल रही थी, जिसके बाद उसके परिजन उससे मिलने आए थे.
परिजनों के पहुंचने के बाद छात्रा अचानक से कोचिंग की इमारत की छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूदने की कोशिश करने लगी. घबराहट भरे इस माहौल में कोचिंग संस्थान के स्टाफ ने सूझबूझ से काम लिया. उन्होंने तुरंत छात्रा को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं.
