School Holiday Rajasthan | Rajasthan Weather
भारी बारिश की संभावना के चलते सोमवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित
झुंझुनूं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार जिले में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सोमवार, 1 सितंबर 2025 को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. अरुण गर्ग ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार झुंझुनूं जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा।
हालाँकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों हेतु रहेगा, जबकि आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों का समस्त स्टाफ नियमानुसार उपस्थित रहकर कार्य संपादित करेगा। जिला प्रशासन ने सभी संस्था प्रधानों को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
किन जिलों में रहेगा असर?
मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
सीकर जिले में बारिश के कारण स्कूलो के अवकाश हेतु संस्था प्रधानों को अधिकृत – आदेश जारी
मौसम विभाग राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 01.09.2025 को सीकर जिले में येलो अलर्ट एवं रुक रुक के हो रही बारिश के मध्यनजर रखते हुए उक्त दिवस को मौसम विभाग की चेतावनी को मध्यनजर रखते हुए संचालित समस्त सरकारी एंव गैर सरकारी विद्यालयो के संस्था प्रधानों को निर्देशित किया जाता है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से समन्वय करते हुए आवश्यक लगे तो उक्त दिवस का अवकाश करने के लिये अधिकृत किया जाता है।
