हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला 9वीं की छात्रा का शव

निजी स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा में ने आत्महत्या की, छात्रावास में रहती थी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं : बगड़ कस्बे की एक निजी स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा ने छात्रावास में आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की छात्रा जीविका (14) छात्रावास में रहकर कक्षा 9 में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कर रही थी। छात्रावास के कमरे में तीन छात्राएं रहती थी। सूचना पर एएसआई धूड़सिंह व पुलिस कर्मियों ने छात्रावास में मौका मुआयना किया।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के वजीरपुर (गुड़गांव) निवासी 14 वर्षीय छात्रा जीविका 9वीं कक्षा में अध्ययनरत थी। वह यहां छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने रूम में पंखे पर फंदे लटक गई। कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। दूसरी छात्राओं ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो वार्डन को सूचना दी। इसके बाद उसे नीचे उतारकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

वार्डन के मुताबिक जिस रूम में जीविका रहती थी, उसमें दो अन्य लड़कियां भी रहती हैं। रविवार को वे दोनों लड़कियां छात्रावास में ही खेलने के लिए कमरे से बाहर गई हुई थी। छात्रा के परिजनों को सूचना के बाद रविवार देर रात बगड़ पहुंचे।