New Highway यातायात को मिलेगी रफ्तार…सीकर-झुंझुनू को जोड़ेगा ये नया हाईवे, इन शहरों से होकर गुजरेगा

Sikar Jhunjhunu Road Construction: सीकर और झुंझुनू के लोगों के लिए अच्छी खबर है. दोनों जिलों को जोड़ने वाली स्टेट हाईवे का काम जल्द शुरू होने वाला है. झुंझुनू और सीकर जिले को मिलाने वाले 37 बी स्टेट हाईवे का काम अगस्त में शुरू होगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इस स्टेट हाईवे का काम सीकर के पिपराली चौराहे से शुरू होगा. यह हाइवे 64 किलोमीटर लंबा होगा. अभी पिपराली से चला तक की सड़क की हालत काफी खराब है और कई जगहों से टूटी हुई है. इससे लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

हाइवे किन शहरों से गुजरेगा


आरएसआरडीसी ने इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह हाइवे चिराना, उदयपुरवाटी, छापोली और गुहाला इलाकों से होकर गुजरेगा. पहले इस हाइवे की चौड़ाई सात मीटर थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 मीटर कर दिया गया है. यहां सात मीटर चौड़ी डामर सड़क को खोदकर वापस बनाया जाएगा. इस वजह से प्रोजेक्ट की लागत 70.42 करोड़ रुपए आएगी.

जानकारी के अनुसार जुलाई 2026 तक इसका काम पूरा होने की संभावना है. इस स्टेट हाईवे को 10 साल पहले बनाया गया था. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सीकर और झुंझुनू जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों और इस स्टेट हाईवे से लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों को काफी लाभ होगा.