फंदे से झूलता मिला युवती का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं

फंदे से झूलता मिला युवती का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं


सीकर के जीणमाता थाना क्षेत्र के गनोड़ा गांव में एक युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गनोड़ा निवासी मदन लाल ढाका ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सुमन (18) ने शनिवार रात को अपने घर के कमरे में दुप्पटे से फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। पिता ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात को हम अब सब परिवार जन खाना खा कर सो गए थे। सुबह 5 बजे जब मेरी धर्म पत्नी उठकर मकान के अंदर आई तो देखा कि गेट अंदर से बंद था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं दिया तो जाली से झाककर देखा तो बेटी पंखे से लटकी दिखाई दी। और फिर मैने जाली तोड़कर अंदर घुसा पंखे से नीचे उतार कर जीण माता पुलिस को सुचना दी। मेरी बेटी के पास से एक मल्टीमीडिया मोबाइल भी मिला जिसमें चैट व वीडियो कॉल भी किया हुआ था।  नम्बरो की जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र रामनिवास ढाका निवासी गनोड़ा ने मेरी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना की हैं जिसकी वजह से सुमन ने फांसी खाई है। मुझे सही घटना की जांच कर हत्यारों को सजा दिलाई जाए।

जीण माता पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों की मौजूदगी में मृतिका के शव पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्मार्टम कराया गया। वहीं बाद में उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल अभी आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।