SIR Update झुंझुनूं में SIR के बाद वोटर लिस्ट से हटे 1.16 लाख नाम, आप भी चेक करें, कहीं आपका भी नाम तो नहीं कट गया

Draft Roll of SIR 2026 राजस्थान में SIR के बाद वोटर लिस्ट से हटे 41 लाख नाम, आप भी चेक करें, कहीं आपका भी नाम तो नहीं कट गया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Rajasthan SIR Updates: राजस्थान में मतदाता सूची के लिए एसआईआर प्रक्रिया का काम पूरा हो गया है. इसके बाद अब निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को मतदाताओं का पहला ड्राफ्ट रोल प्रकाशित कर दिया है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 41 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं. जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं या फिर उनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें दस्तावेज पेश करके वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा.

विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 : झुंझुनूं जिले में मतदाता सूची अद्यतन

झुंझुनूं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के तहत झुंझुनूं जिला में मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोग के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर 2025 से प्रक्रिया शुरू हुई और 4 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक घर-घर सर्वे कर गणना प्रपत्र एकत्र किए गए।

कुल मतदाता स्थिति

पुनरीक्षण से पहले पंजीकृत मतदाता: 18,48,032

गणना के बाद सत्यापित प्रपत्र जमा करने वाले मतदाता: 17,31,950

16 दिसंबर 2025 को जारी प्रारूप मतदाता सूची में इन्हीं नामों को शामिल किया गया।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति

पिलानी: 2,52,533 → 2,35,763

सूरजगढ़: 2,89,169 → 2,69,687

झुंझुनूं: 2,78,875 → 2,58,595

मंडावा: 2,51,401 → 2,38,807

नवलगढ़: 2,86,660 → 2,67,290

उदयपुरवाटी: 2,61,732 → 2,45,357

खेतड़ी: 2,27,662 → 2,16,451

आपत्तिग्रस्त गणना प्रपत्र

गणना के दौरान 1,16,082 प्रपत्र मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि सहित अन्य कारणों से आपत्तिग्रस्त पाए गए। इनकी सूची जिला एवं राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर एक्सेसिबल फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है

दावे–आपत्तियों की प्रक्रिया

अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026

संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा।

प्रथम अपील: ERO के निर्णय के विरुद्ध 15 दिन में

द्वितीय अपील: उसके पश्चात 30 दिन में

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 14 फरवरी 2026

मतदान केंद्रों का पुनर्गठन

मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया:

पहले: 1,741 केंद्र

278 नए केंद्र जोड़े गए

वर्तमान कुल: 2,019 मतदान केंद्र

महत्वपूर्ण सूचना: 32,568 मतदाताओं को दस्तावेज देने होंगे

32,568 मतदाताओं के परिवारजन अथवा स्वयं का नाम मतदाता सूची वर्ष 2002 में नहीं होने के कारण उनके नाम प्रारूप सूची में जोड़े गए हैं। इन सभी को नोटिस अवधि 16-12-2025 से 07-02-2026 के बीच आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


निर्वाचन विभाग की अपील: नागरिक प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन कर समय रहते दावे-आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि आगामी चुनावों के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची सुनिश्चित की जा सके।

राजस्थान- वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों की सूची जारी:

जानें- कैसे ढूंढे आपका नाम, SIR में शामिल होना आपके लिए क्यों जरूरी?

https://election.rajasthan.gov.in/ASD_SIR_2026/ASD_List_EPIC.html