कलयुगी बेटे ने पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम

Jhunjhunu News कलयुगी बेटे ने पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं: खेतड़ी क्षेत्र के ढोसी गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गांव में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे ने पहले पिता के साथ मारपीट की और इसके बाद उन पर बार-बार ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मेहाड़ा थाना प्रभारी राम मनोहर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

मृतक की पहचान ढोसी गांव निवासी महावीर के रूप में हुई है। मामले में मृतक के दामाद ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा। वहीं, हत्या के कारणों और आरोपी की तलाश को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।