Tamil Nadu News: तमिलनाडु के वनियामबाडी में मची भगदड़ में चार महिलाओं की मौत हो गई, जहां एक निजी संगठन थाईपूयम उत्सव समारोह के तहत मुफ्त साड़ियां बांट रहा था। पुलिस ने बताया कि जहां साड़ियां बांटी जा रही थीं, वहां करीब 1,000 महिलाएं पहुंचीं।
हाइलाइट्स
- तमिलनाडु के वनियामबाडी में मची भगदड़ में चार महिलाओं की मौत
- निजी संगठन थाईपूयम उत्सव समारोह के तहत बांट रहा था फ्री साड़ियां
- समारोह में करीब 1,000 महिलाएं पहुंचीं,
- जल्दी पाने के चक्कर में हादसा
तमिलनाडु के वनियाम्बादी में बड़ा मामला सामने आया है। यहां शनिवार को मुफ्त साड़ी बांटे जाने के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई महिलाएं जख्मी हैं। बताया गया है कि थैपूयम फेस्टिवल के मौके पर एक प्राइवेट संगठन फ्री में साड़ियां बांट रहा था। इसी दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस का कहना है कि साड़ियां जल्द पाने के चक्कर में महिलाएं आगे बढ़ी और अचानक से भगदड़ मच गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में करीब 1000 महिलाएं पहुंची थी। इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं। अब तक चार महिलाओं को वानियाम्बादी तालुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में कई की हालत नाजुक
वहीं इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी 4 महिलाओं की अस्पताल में मौत हो चुकी है। घायलों में अभी कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
सीएम ने 2-2 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की
CM एमके स्टालिन ने भगदड़ में मारी गई महिलाओं के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।
एसपी ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे
हम मामले की जांच कर रहे हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
क्या है थाईपुसम त्योहार?
तमिल समुदाय थाईपुसम मनाता है। यह भगवान मुरुगन की जयंती होती है। भगवान मुरुगन भगवान शिव और देवी पार्वती के छोटे पुत्र कार्तिकेय हैं। माना जाता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान मुरुगन को ताराकासुर नामक राक्षस और उसकी सेना को मारने का आदेश दिया था। जिसके बाद भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया। इसी की खुशी में थाईपुसम त्योहार मनाया जाता है।