रविवार को होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का आगाज, पुलिस और आमजन एक साथ करेंगे योग और साइक्लिंग
“फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज”
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘संडे ऑन साइकिल अभियान’ के तहत झुंझुनू पुलिस द्वारा आमजन और पुलिसकर्मियों के बीच आपसी समन्वय और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 24.08.2025 को उक्त अभियान पुलिस लाइन झुंझुनू के परेड ग्राउंड से शुरू होगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को पुलिस के करीब लाना, उन्हें दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के महत्व के प्रति प्रोत्साहित करना तथा साइकलिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में निम्नलिखित गतिविधियां शामिल होंगी:
1. योग सेशन (सुबह 06:30 बजे से 07:00 बजे तक): कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में एक सामूहिक योग सेशन के साथ होगी, जिसमें पुलिस अधिकारी/कार्मिक, उनके परिजन और इच्छुक नागरिक भाग लेंगे।
2. साइक्लिंग (सुबह 07:15 बजे से): योग सेशन के बाद, एक साइक्लिंग रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली पुलिस लाइन झुंझुनू से शुरू होकर रेल्वे स्टेशन होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त होगी। इस रैली में पुलिस अधिकारी/ कार्मिक, उनके परिवार के सदस्य, स्कूल और कॉलेज के छात्र, एनसीसी और स्काउट के सदस्य, आमजन, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, व अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है। आमजन से भी इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने एवं इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की जाती है। यह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पुलिस और समाज के बीच संबंधों को भी मजबूत करेगा।
