Finance Act 2025: अब नहीं मिलेगा इन सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी और पे कमिशन का फायदा?

8th Pay Commission: क्या 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर होने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत फायदा नहीं मिलेगा? केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच इन दिनों चिंता बढ़ गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

ऐसा दावा किया जा रहा है कि केंद्र वित्त विधेयक, 2025 में संशोधन के जरिए पेंशनभोगियों के दो समूहों के बीच फर्क पैदा करने की कोशिश कर रहा है – इनमें जो जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त हुए और दूसरे जो जनवरी 2026 के बाद सेवानिवृत्त होंगे।

पेंशन को लेकर विवाद क्यों हुआ शुरु?


आपको बता दें कि Finance Bill 2025 में Central Civil Services (CCS) पेंशन नियमों में कुछ बदलावों के चलते यह मुद्दा उठा है। इस संबंध में, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) और कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार उन पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर सकती है जो 2026 से पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं या सेवानिवृत्त होंगे।

क्या है फाइनेंस एक्ट 2025 में बदलाव?

फाइनेंस एक्ट 2025 के अनुसारः

रिटायर्ड कर्मचारियों को अब DA में कोई बढ़ोतरी नहीं मिलेगी. उन्हें आने वाले किसी भी पे कमिशन, जैसे 8वें पे कमिशन, से कोई लाभ नहीं मिलेगा.

भविष्य में अगर सरकार कोई बढ़ोतरी करती भी है, तो वह तत्काल प्रभाव से लागू होगी, पीछे की तारीख से कोई एरियर नहीं दिया जाएगा.

इस फैसले को कानूनी चुनौती नहीं दी जा सकेगी.

सरल भाषा में कहें तो, सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फायदे अब सरकारी जिम्मेदारी नहीं होंगे.

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए क्या है इसका मतलब?

अब तक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को 1972 के पेंशन कानून के तहत पेंशन और DA बढ़ोतरी मिलती रही है. 1982 में सुप्रीम कोर्ट की एक ऐतिहासिक बेंच ने यह फैसला दिया था कि हर रिटायर्ड कर्मचारी को बराबरी का हक मिलना चाहिए, और उन्हें अंतिम वेतन का कम से कम 50% पेंशन के रूप में मिलना चाहिए. इसी फैसले के बाद हर साल 17 सितंबर को ‘पेंशनर्स डे’ के रूप में भी मनाया जाता है।

लेकिन फाइनेंस एक्ट 2025 के लागू होने के बाद, यह पुराना ढांचा अब लागू नहीं रहेगा. अब सरकार चाहे तो खुद से कोई पेंशन या भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है, लेकिन यह सरकारी विवेक पर आधारित होगी, कोई अधिकार नहीं होगा.

क्यों उठ रही है नाराजगी ?

रिटायर्ड कर्मचारियों और उनके संगठनों में इस बदलाव को लेकर गहरी नाराजगी है. उनका मानना है कि सरकार ने 1982 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अप्रभावी बना दिया है और पेंशन को अधिकार की बजाय कृपा का विषय बना दिया है.

क्या यह बदलाव लागू हो गया है?

फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के आधार पर ही यह खबर सामने आई है. इसलिए पेंशनर्स और उनके परिवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सरकारी पुष्टि का इंतजार करें