Train Cancelled: सीकर झुंझुनूं से गुजरने वाली 18 से 24 जनवरी तक रेवाड़ी-सीकर ट्रेन रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग बदले,  सफर से पहले जरूर देख लें लिस्ट

Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

18 से 24 जनवरी तक रेवाड़ी-सीकर ट्रेन निरस्त, कई ट्रेनों के मार्ग बदले

झुंझुनूं/सीकर : रेलवे द्वारा चूरू-सादुलपुर ट्रैक पर दोहरीकरण कार्य और झुंझुनूं-लोहारू ट्रैक पर रखरखाव (मेंटिनेंस) कार्य किए जाने के कारण जनवरी माह में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा रहेगी निरस्त


रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी-सीकर के बीच चलने वाली ट्रेन 18 से 24 जनवरी तक पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी। वहीं सीकर-रेवाड़ी ट्रेन 19 से 25 जनवरी तक नहीं चलेगी। वर्तमान में यह ट्रेन निर्माण कार्य के कारण सीकर से लोहारू तक ही संचालित हो रही है।

Jhunjhunu News रविवार 11 जनवरी को दिनभर बंद रहेगा गुढ़ामोड़ रेलवे फाटक, यातायात रहेगा प्रभावित

रद्द या प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनें:

पूर्णतः रद्दः कुल 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, जिनमें बीकानेर-हिसार, हिसार-बीकानेर, लुधियाना-चूरू, चूरू-लुधियाना, हिसार-जयपुर, जयपुर-चूरू, और चूरू-सीकर रूट की ट्रेनें शामिल हैं।

आंशिक रद्दः 13 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सीमित रहेगा, कुछ ट्रेनें बीच के स्टेशनों तक ही चलेंगी।

मार्ग परिवर्तनः रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर जैसी ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस: दिल्ली-बीकानेर

वंदे भारत एक्सप्रेस 23 जनवरी तक चूरू देर से पहुंचेगी और 24 जनवरी को लगभग एक घंटे देर से रवाना होगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें


मेंटिनेंस और निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा—

लालगढ़-बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस
सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, गुरुवार व शनिवार) झुंझुनूं होकर चलने वाली यह ट्रेन 10, 12, 15, 17 और 19 जनवरी को
परिवर्तित मार्ग वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर चलेगी।

रामेश्वरम-फिरोजपुर एक्सप्रेस
13, 20 और 27 जनवरी को यह ट्रेन सीकर-झुंझुनूं-लोहारू-सादुलपुर मार्ग से संचालित होगी।

इस दौरान झुंझुनूं और लोहारू स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।


20498 फिरोजपुर-रामेश्वरम एक्सप्रेस
24 जनवरी को यह ट्रेन सादुलपुर-लोहारू- झुंझुनूं-सीकर मार्ग से चलेगी।

कोटा-सिरसा रेलसेवा भी प्रभावित


• सप्ताह में चार दिन झुंझुनूं होकर चलने वाली कोटा-सिरसा ट्रेन 22 जनवरी तक
सीकर-झुंझुनूं-लोहारू-सादुलपुर होकर संचालित होगी।
• 19814 सिरसा-कोटा रेलसेवा 20 से 23 जनवरी तक सादुलपुर-लोहारू- झुंझुनूं-सीकर मार्ग से चलेगी।

• ट्रेन का ठहराव लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनूं, मुकुंदगढ़ और नवलगढ़ स्टेशनों पर रहेगा।

श्रीगंगानगर-बांद्रा अरावली एक्सप्रेस का मार्ग बदला


• श्रीगंगानगर-बांद्रा अरावली एक्सप्रेस
20 से 23 जनवरी तक सादुलपुर-लोहारू- झुंझुनूं होकर संचालित होगी।

इस दौरान झुंझुनूं और नवलगढ़ स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा।

• बांद्रा-श्रीगंगानगर दिशा में भी
20 से 22 जनवरी तक ट्रेन झुंझुनूं होकर चलाई जाएगी।

यात्रियों से अपील


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति, रूट और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य प्राप्त करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

ट्रेन की स्थिति जानने के लिए, रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 पर कॉल करें. इसके बाद, भाषा का चयन करें और ‘ट्रेन की स्थिति जानने के लिए’ विकल्प चुनें. इसके बाद, अपनी ट्रेन संख्या या PNR नंबर डालें.