UPI New Rule 2025 : अब बदल गया पैसे भेजने और लेने का तरीका, GPay और PhonePe यूजर्स जरूर जानें

UPI New Rule 2025: आज के समय में लगभग हर इंसान UPI से पेमेंट करता है चाहे सब्जी वाले को देना हो या किसी दुकान पर बिल चुकाना हो सब कुछ मोबाइल से ही होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

लेकिन अब नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने 1 अक्टूबर 2025 से UPI में बड़ा बदलाव कर दिया है। अगर आप भी GPay PhonePe या Paytm का इस्तेमाल करने हैं तो यह खबर लिए बहुत जरूरी है।

UPI का नया नियम क्या है?


NPCI ने सभी बैंक, पेमेंट ऐप और UPI प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि 1 अक्टूबर 2025 से P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट सिस्टम को बंद कर दिया जाए। इसका मतलब है कि 1 अक्टूबर 2025 के बाद कोई भी कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजी या प्राप्त नहीं की जा सकेगी।
यह बदलाव यूजर की सुरक्षा बढ़ाने और ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए किया गया है।

क्यों किया जा रहा है यह बदलाव?


P2P Collect Request फीचर का इस्तेमाल धोखाधड़ी में भी किया जाता था। कई बार लोग किसी से पैसे भेजने की रिक्वेस्ट स्वीकार कर देते थे, जिससे उनका पैसा चोरी हो जाता था। इस फीचर को बंद करके NPCI यह सुनिश्चित करना चाहता है कि यूजर्स सुरक्षित तरीके से ही पैसे ट्रांसफर करें।

अब यूजर्स को क्या करना होगा


आप सभी को बता दें कि, जिन भी यूजर्स को Collect Request भेजने की आदत थी, उन्हें अब सीधे Push Transaction यानी पैसे ट्रांसफर करने का विकल्प का प्रयोग करना पड़ेगा। वहीं,QR कोड, UPI ID और बैंक अकाउंट नंबर के जरिए पेमेंट्स पहले की तरह होगा। इसमें कोई समस्या नहीं आएगी। इसी के साथ NPCI ने ये बताया है कि, यूजर्स अपने UPI और बैंकिंग ऐप्स को अपडेटेड रखें और किसी अनजान व्यक्ति से आए रिक्वेस्ट को कभी भी अप्रूव न करें।

क्या प्रभावित होगा और क्या नहीं


बता दें कि, इस बदलाव से कारण केवल Collect Request फीचर ही प्रभावित होगा। ऐसे में सामान्य पैसे भेजना और प्राप्त करना पहले की तरह रहेगा। सूत्रों के अनुसार, बैंकों और पेमेंट ऐप्स को अपने सिस्टम में कुछ बदलाव करने का आदेश दिया गया है। ताकि यूजर्स आसानी से नए नियमों के हिसाब से ट्रांजैक्शन कर सकें। खास बात यह है कि, जितने भी कार्य किए जा रहे हैं वह पूरी तरह से यूजर सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर लिया गया है।