UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, इस दिन UPI सेवाएं रहेंगी बंद, नहीं हो पाएगा कोई डिजिटल ट्रांजैक्शन

UPI Payment देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक की UPI सेवाएं और कुछ डिजिटल सुविधाएं 8 जून 2025 को चार घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस अस्थायी बंदी का कारण सिस्टम अपग्रेड है, जिससे भविष्य में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

एचडीएफसी बैंक की ये सेवाएं रविवार, 8 जून 2025 को सुबह 2.30 बजे से लेकर 6.30 बजे तक बंद रहेंगी. यानी करीब 4 घंटों तक आप इन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. हालांकि, यह वक्त सुबह तड़के का है, जब बहुत ही गिने-चुने लोग बैंक की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं. इस दौरान UPI के जरिए पैसे भेजना या रिसीव करना संभव नहीं होगा, क्योंकि बैंक के सर्वर डाउन रहेंगे.

SBI ने बताया है कि रविवार 8 जून 2025 को सुबह 3:45 से 4:30 बजे तक कुछ ऑनलाइन सेवाएं जैसे – UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग (RINB), NEFT और RTGS काम नहीं करेंगी.

किन सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा?


बैंक ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में केवल UPI और संबंधित पेमेंट सेवाएं ही बंद रहेंगी। अन्य सभी सेवाएं जैसे ATM, डेबिट कार्ड से पेमेंट, क्रेडिट कार्ड बिलिंग आदि सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

क्या करें ग्राहक?


बैंक ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि जरूरी ट्रांजैक्शन या बिल भुगतान मेंटेनेंस समय से पहले या बाद में कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। ग्राहक चाहें तो PayZapp वॉलेट जैसे विकल्पों का भी उपयोग कर सकते हैं।

बैंकों को डाउनटाइम की क्यों होती है जरूरत?


बैंक समय-समय पर अपने सिस्टम की हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को अपडेट और अपग्रेड करने के लिए यह डाउनटाइम शेड्यूल करते हैं. इसका मकसद सेवा की विश्वसनीयता बढ़ाना, प्रदर्शन में सुधार करना और यूज़र अनुभव को बेहतर बनाना होता है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी बंदी


यह पहली बार नहीं है जब HDFC बैंक ने अपनी डिजिटल सेवाओं के लिए मेंटेनेंस शेड्यूल किया है। इससे पहले बैंक ने 9 और 10 मई को भी सिस्टम अपग्रेड के लिए कुछ घंटों की बंदी की थी। उस दौरान भी UPI, नेट बैंकिंग और कार्ड से जुड़ी कुछ सेवाएं प्रभावित हुई थीं। बैंक का कहना है कि ऐसी मेंटेनेंस प्रक्रिया समय-समय पर जरूरी होती है, ताकि डिजिटल बैंकिंग का अनुभव और सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।