युवक को कुचलते हुए निकल गई रोडवेज बस, सीसीटीवी में कैद हुआ भयानक मंजर Jhunjhunu News

Jhunjhunu News राजस्थान के झुंझुनूं के नवलगढ़ कस्बे  में एक रोडवेज बस ने युवक को कुचल दिया। हादसे में समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

घटना नवलगढ़ के घूमचक्कर स्टैंड की है। दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक समीर बस से उतरने की कोशिश कर रहा है तभी उसका हाथ छूट गया और बस उसके ऊपर चढ़ गई।


Video Link

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा

इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें समीर के गिरते ही उसके गिरते ही बस उसको कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने समीर को अस्पताल भिजवाया।

युवक झुंझुनूं के वार्ड 34 निवासी इमरान का 23 वर्षीय पुत्र समीर था। प्राथमिक उपचार के बाद समीर को जयपुर रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि बस चालक ने सावधानी बरती होती, तो यह हादसा टल सकता था।

घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Click Here