अज्ञात बदमाशों द्वारा मोडा पहाड़ के पास वाहनों के साथ तोड़फोड़

अज्ञात बदमाशों द्वारा मोडा पहाड़ के पास वाहनों के साथ तोड़फोड़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं : देर रात्रि को अज्ञात बदमाशों द्वारा बाबा मस्तराम आश्रम के पास खड़े 3 वाहनों में की तोड़फोड़

घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएस कृष्णराज जांगिड़

आरपीएस प्रशिक्षु कोतवाली प्रभारी कृष्णराज जांगिड़ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। पीडित की ओर से झुंझुनूं कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीडित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरपीएस प्रशिक्षु कोतवाली प्रभारी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया मोडा पहाड़ पर बाबा मस्तराम आश्रम है। आश्रम की सीढियां शुरू होती है वहां पर दो बाइक एवं एक स्कूटी के साथ तोड़फोड की गई है। जिसको कुछ चश्मदीदो ने वारदात को देखा भी है। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही दोषियो को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जाएंगे।