अनशन पर बैठे लोगों को जान से मारने की धमकी
![]() |
| अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग |
पिलानी : बीते 19 दिन से चल रहे पिलानी के भगत सिंह सर्कल पर आरती न्याय संघर्ष समिति द्वारा अनिश्चित कालीन धरने पर प्रशासन की अभिरुचि कम नजर आ रही है ।
गौरतलब है कि न्याय की मांग को लेकर प्रदेश सचिव, bku अनुराग जोया और पिलानी विधानसभा अध्यक्ष अनिल पायल 4 दिन से आमरण अनशन पर बैठे है जिनके स्वास्थ्य में कल से कमी आए है ।
बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है , जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है और 2 सुरक्षा कर्मियों की मांग की किन्तु अभी 48 घंटे बाद भी व्यवस्था नहीं कि गई है। पिलानी में असामजिक गतिविधियो कि तीव्रता निरंतर बढ़ती जा रही है जिसको देखते ऐसी मांग रखी गई ।
आज कि अनशन की अध्यक्ष्ता हिन्दू क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष विकास डूमोली ने कि , मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने धरने पर बैठे युवाओं को क्रांतिकारी बताते हुए शहीद भगत सिंह की मिसाल दी ।
मौके पर समुन्दर सिंह छापड़ा, भरत सिंह बालापोता , सुरेश सिंह , सुनील जी , कॉमरेड राजू , कॉमरेड महेश , रोहिताश पंघाल , रवि सैनी व अन्य मौजूद थे ।
