गटर की कुई में धंसा मजदूर, 26 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी / JHUNJHUNU NEWS

 गटर की कुई में धंसा मजदूर, 26 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सीकर जिले के कोलीड़ा गांव में मंगलवार को गटर की कुई खोदते समय एक मजदूर धंस गया। मजदूर मनरूप मील गांव के ही एक खेत में कुई खोद रहा था। इसी दौरान नजदीक स्थित पुरानी कुई ढह गई। जिससे मनरूप भी धंस गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने आपदा प्रबंधन की टीम के जरिये तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन, करीब 26 घंटे बाद भी अभियान में सफलता नहीं मिली है। मौके पर एसडीएम गरीमा लाटा व सरपंच शिवपाल सिंह सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

पुरानी कुई के पास खोद रहे थे नई कुई जानकारी के अनुसार हादसा कोलिडा स्टैंड से करीब डेढ किमी दूर गंगाधर बुडानिया के खेत में हुआ। जहां गटर की पुरानी कुई भरने पर नई कुई खोदने का काम चल रहा था। नई कुई पुरानी कुई के पास ही खोदी जा रही थी। जो मनरूप ने लगभग पूरी खोद दी थी। वह अंदर से मिट्टी की बाल्टी भरकर ऊपर पहुंचा रहा था। इसी दौरान पास स्थित पुरानी कुई ढह गई। जिसकी चपेट में आने से मनरूप भी उसमें धंस गया।

मौके पर लगी भारी भीड़ घटना के बाद से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। सैंकड़ों की संख्या में कोलिड़ा सहित आसपास के गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। भीड़ को काबू करने के लिए घटना स्थल पर एक रस्सी बांधी गई है। जहां पुलिस का जाब्ता लगाकर भीड़ को घटना स्थल से दूर रखा जा रहा है।

चार बच्चों का पिता है मजदूर मृतक मजदूर मनरूप चार बच्चों का पिता है। जानकारी के अनुसार उसके दो बेटी व दो बेटे हैं। जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार पालने के लिए मृतक लंबे समय से कुई खोदने का काम करता था।

_________________________________________

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment