जिले में शुक्रवार को 120 केंद्रों पर होगा टिकाकरण, 18 से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों को टीके का पहला और दूसरा डोज लगेगा, टीका केंद्रों पर ही किया जाएगा पंजीकरण, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा वैक्सीनेशन।
जिला कलक्टर उमर दीन खान ने बताया कि 18 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपने संबंधित शिविर स्थल पर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर स्थल पर ही रजिस्टेशन किया जाएगा। जिले की ककडेउ कला, कालियासर, कांट, कोदेसर, कोलिण्डा, लादूसर, लूणा, लूट्टू, मलसीसर, नान्द, निराधनूं, पीथूसर, रामपुरा, सोनासर, टमकोर, लाम्बी अहीर, पचेरी कला, पांथरोली, रायपुर अहीरान, सातौर, सोहली, सुलताना अहीरान, उदामाण्डी, नरहड़, नारी, ओजटू, सारी, सोलाना, श्योपुरा, सुलताना, कुलोद कला, लालपुर, माखर, नयासर, पातुसरी, प्रतापपुरा, उदावास, कालोटा, कांकरिया, खरखडा, लोयल, माधोगढ, मांदरी, मानोता जाटान, मानोता कलां, मेहाड़ा जाटुवास, नालपुर, नांगलिया गुर्जरवास, नंगली सलेदीसिंह, नानुवाली बावड़ी, नोरंगपुरा, पपुरना, राजोता, रामकुमारपुरा, पिलानी खुर्द, सिगडा, शेखसर, सिरियासर कला, टांई, तेतरा, तोलियासर, वाहिदपुरा, घोडीवारा खुर्द, गोठडा, जाखल, जेजूसर, झाझड, कैरू, कारी, कसैरू, खिरोड़, कोलसिया, कुमावास, लोहार्गल, मांडासी, मोहनवाडी, नाहर सिंघानी, नवलडी, निवाई, पबाना, पहाडिला, खुडिया, लिखवा, मण्ड्रेला, मोरवा, पीपली, सूजडौला, तिगियास, पचेरी खुर्द, पुहानिया, सावलोद, साहपुर, श्यामपुरा, सिलारपुरी, सिंघाना, थली, लाखु, लोटिया, महपालवास, पिलोद, सेहीकला, स्वामीसेही, उरीका, गुढा डहर, गुढा गोडजी, हांसलसर, इन्द्रपुरा, जहाज, जैतपुरा, जोधपुरा, ककराना, केड, खीवासर, किशोरपुरा, मैनपुरा, मणकसास, मण्डावरा, नांगल, नाटास, नेवरी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।