गहलोत मंत्रिपरिषद विस्तार : 9 रिक्त मंत्री पदों के लिए घमासान, सभी को संतुष्ट करना आसान नहीं

राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने से भाजपा में शामिल होने से झटके के बाद कांग्रेस राजस्थान व खासकर सचिन पायलट को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, इसलिए बीते दो दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे पायलट से प्रियंका गांधी खुद बातकर सुलह में जुटी हैं। बताते हैं कि पायलट राजस्थान के अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में रिक्त नौ पदों में से छह अपने समर्थकों के लिए मांग रहे हैं। इस पर गतिरोध कायम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार प्रस्तावित है। इसे लेकर सचिन पायलट खासतौर से सक्रिय हैं। अभी नौ मंत्री पद रिक्त हैं। पायलट इनमें से छह अपने समर्थक विधायकों के लिए मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस को उसे समर्थन दे रहे निर्दलीयों व बसपा विधायकों को भी इन पर समायोजित करना है।

मुश्किल यही है कि यदि नौ में से छह पायलट खेमे को दे दिए तो 18 निर्दलीयों व बसपा विधायकों के लिए तीन पद ही बचेंगे। ऐसे में जहां पायलट ताकतवर हो जाएंगे तो बाकी असंतुष्ट हो जाएंगे। इसी गुत्थी को सुलझाने में पार्टी आलाकमान जुटा है। वह किसी भी खेमे को नाराज नहीं करना चाहता।
सभी को संतुष्ट करना आसान नहीं
सचिन पायलट बीते दो दिनों से दिल्ली में हैं। कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों को लेकर लगातार मंथन कर रही है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में पार्टी के सभी गुटों को संतुष्ट करना आसान नहीं। जिन्हें मंत्रिमंडल में समायोजित करना हैं, उन विधायकों में कई तो छह-सात बार से चुनाव जीत रहे हैं। उन्हें पार्टी किसी हालत में नाराज नहीं करना चाहती है।
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू
#Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate
#Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews

Leave a Comment