झुंझुनूं : उंटगाडों पर बैठकर पहुंचे कांग्रेसी, पेट्रोल पम्पों पर जताया विरोध

पेट्रोलियम पदार्थ से एक्साइज डयूटी हटाकर उसे जीएसटी के दायरे में लाने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालय स्थित एक पेट्रोल पम्प पर केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

प्रदर्शन के बाद मांग को लेकर जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेसी उंटगाडों पर बैठकर पहुंचे। इस मौके पर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होते जा रहे हैं।

उज्ज्वला योजना के तहत जो घरेलू गैस सिलेंडर दिए गए थे वो भी गैस की लगातार कीमतें बढ़ने के कारण घरों में कोई काम नहीं आ रहे हैं। इसलिए पेट्रोलियम पदार्थ से एक्साइज डयूटी हटाकर उसको जीएसटी के दायरे में लाए जाए। झंझुनूं विधायक बृजेन्द्र ओला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा पूनिया, सचिव बिमला बेनीवाल, शारदा,नवलगढ़ प्रधान दिनेश सूण्डा, एमडी चौपदार, मुरारी सैनी आदि ने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तब से महंगाई चरम स्तर पर पहुंच गई है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद भारत में महंगा तेल बिक रहा है।

नवलगढ़ में भी प्रदर्शन
जिला मुख्यालय के अलावा नवलगढ़ में भी उक्त मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम अनूप सिंह को ज्ञापन दिया। नगरपालिका चेयरमैन शोयब खत्री, उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंजू देवी ने पेट्रोलियम पदार्थ से एक्साइज डयूटी हटाकर उसे जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। वहीं जिले के अन्य उपखण्ड मुख्यालयों पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #jhunjhunuNews #BreakingNews #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #JhunjhunuNewz

Leave a Comment