झुंझुनूं : ट्रोला चालकों के बीच विवाद में हुई फायरिंग, एक घायल

कस्बे के बाईपास पर ट्रेलर चालकों के बीच किसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी की। जिसमें एक जना घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पुलिस के अनुसार बाइपास पर ट्राेले संचालन के लिए शायर सिंह का ऑफिस है। बुधवार शाम काे शायर सिंह का भाई सुभाष अपने साथी टेकचंद व धर्मपाल के साथ ऑफिस पहुंचा। इसी दौरान इनकी वहां मौजूद एक व्यक्ति मनीराम व एक अन्य से कहासुनी हो गई। यह विवाद काफी बढ़ गया। कुछ देर में वहां एक गाड़ी में कुछ युवक पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच किसी ने फायरिंग की।

बताया जा रहा है कि इसके छर्रे सुभाष (27) की जांघ में लगे जिससे वह घायल हाे गया। सूचना पर बबाई चौकी प्रभारी राजेंद्र मीणा माैके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल काे बबाई अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर किया गया।

घायल सुभाष के भाई शायर सिंह ने ढाणी सिलाटी तन कालाेटा निवासी मनीराम पुत्र रामवतार गुर्जर, कृष्ण कुमार पुत्र रामवतार, अनिल पुत्र चंदगीराम तथा पांच- छह अन्य के खिलाफ मारपीट व फायरिंग करने का मामला दर्ज कराया है। थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए एएसआई राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में टीम गठित कर हरियाणा व आसपास के क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू

#Jhunjhununews  #jhunjhunuNews #BreakingNews #Jhunjhunuupdate

#Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu

#JhunjhunuNewz

Leave a Comment