झुंझुनूं (खेतड़ी) : मेहाड़ा चौकी इंचार्ज व स्टाफ को हटाया, युवक की मौत के मामले में लापरवाही का आरोप

जिले के खेतड़ी के सिहोड़ गांव की नदी में हुए झगड़े में घायल युवक की मौत के मामले में कार्रवाई को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगने पर एसपी मनीष त्रिपाठी ने तुरंत एक्शन लिया है। उन्होंने मेहाड़ा चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह व बीट कांस्टेबल रमेश कुमार को मामले की जांच होने तक चौकी से हटाने के आदेश दिए हैं। हालांकि अभी तक चौकी में किसी को नहीं लगाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

दरअसल, 31 मई को अजय मीणा को नरेश गुर्जर बाइक पर बैठाकर सिहोड़ नदी की तरफ ले गया था। इस दौरान शराब ठेकेदारों को बुलाकर अजय मीणा के साथ मारपीट की गई थी। उसकी जयपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान 10 जून की शाम को मौत हो गई। मामले को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए मेहाड़ा-नीमकाथाना मार्ग पर जाम लगा दिया था। सूचना पर मेहाड़ा चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह, डीएसपी विजय कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों से समझाइश की। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चौकी स्टाफ को हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी व एडीएम जेपी गौड़ को ज्ञापन दिया था। आश्वासन के बाद मृतक का शव लिया गया था।

आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन
पुलिस ने अजय मीणा की मौत होने पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू

#Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #khetri #खेतड़ी

Leave a Comment