चिड़ावा प्रधान इन्द्रा डूडी के प्रयास लाए रंग. पंचायत समिति चिड़ावा प्रधान ने अपने वार्ड-01 की जनता से जो वादा किया वो कर दिखाया पुरा. चिड़ावा प्रधान इन्द्रा डूडी के प्रयासों से विधायक जे पी चंदेलिया ने पंचायत समिति चिड़ावा के वार्ड नम्बर-01 में कुल दो सड़को की स्वीकृति करवा दी है. यह स्वीकृति पिलानी विधायक जे पी चंदेलिया की अनुशंसा पर ‘नालवा से कुरेशी नगर’ 1.30 किलोमीटर, स्वीकृत राशि-32.50 लाख तथा ‘मण्ड्रेला से बाघपुरा वाया लाम्बा दरगाह मोड़ तक’ 4.20 किलोमीटर, स्वीकृत राशि-105 लाख. कुल दोनों 01 करोड़ 37.5 लाख लागत की 5.5 किलोमीटर की मिसिंग लिंक सड़को की स्वीकृति प्राप्त हुई है. इस अवसर पर विधायक जे पी चंदेलिया, प्रधान इन्द्रा डुडी और राज्य सरकार का ग्रामीणों ने धन्यवाद ज्ञापित किया.
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू
#Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Chirawa #ChirawaNews