झुंझुनूं/चुरू : दुनिया बड़ी स्वार्थी है, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, लिखकर खुडाना की नर्सिंग छात्रा ने चूरू में किराये के मकान में फंदा लगा जान दी

चुरू में धर्मस्तूप के पास किराए का कमरा लेकर रहने वाली बीएससी नर्सिंग छात्रा प्रियंका कटेवा (22) ने शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

धर्मस्तूप के पास किराए का कमरा लेकर रहने वाली बीएससी नर्सिंग छात्रा प्रियंका कटेवा (22) ने शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। रविवार को सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा कि मैं दुनिया से परेशान हो चुकी हूं, ये दुनिया बहुत स्वार्थी है, आप कितने भी अच्छे हो लोग नहीं समझते, बचपन में जिस तरह मेरी गलतियों को माफ किया, उसी तरह इसे भी गलती समझकर माफ कर देना, मां-बाप जैसा प्यार दुनिया मे कोई नहीं कर सकता, आई लव यू ममी पापा एंड आल माय फैमिली, कुछ तो लोग कहेंगे इनका काम है कहना।
पुलिस के मुताबिक झुंझुनूं (बगड़) के खुडाना निवासी तथा चूरू के राजकीय नर्सिंग कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियंका कटेवा (22) बीएससी नर्सिंग छात्रा थी, चुरू के शास्त्री मार्केट स्थित वार्ड 24 में महावीर स्वामी के मकान पर किराए के कमरे में रहती थी। रविवार सुबह काफी देर तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई। इस पर मकान मालिक सहित उनके अन्य परिवार के सदस्य ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो युवती फंदा लगाकर झूलती हुई दिखी तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर सीओ सिटी ममता सारस्वत, कोतवाल सतीश कुमार यादव ने मौका मुआयना किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों को सूचना मिलने पर प्रियंका के पिता प्रेम कटेवा, मामा सुनील डांगी, चाचा सुनील कटेवा व चचेरा भाई राजेश चूरू पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों ने खुडाना में अंतिम संस्कार कर दिया।
शनिवार को आया था परिणाम
जानकारी के मुताबिक शनिवार को बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष का परिणाम आया था, इसके बाद शाम को घर पर परिजनों से बातचीत भी की थी। अपेक्षाकृत अच्छे नंबर नहीं आने से भी कुछ खुश नहीं थी, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके बाद ही वास्तविकता का खुलासा हो सकेगा। मकान मालिक ने बताया कि शनिवार रात को परिवार की एक महिला की तबीयत खराब हो गई थी। प्रियंका ने आकर उसे ड्रिप चढ़ाई थी, इस दौरान बिल्कुल सामान्य नजर आ रही थी। 
अनुशासित थी प्रियंका
नर्सिंग कॉलेज के प्रींसिपल दयानंद बुडानिया का कहना है कि छात्रा अनुशासित थी। वह तीन साल से यहां थी, ऐसी तनाव जैसी बात उनके सामने नहीं आई। नर्सिंग छात्रा प्रियंका जिस मकान में किराए में रहती है। उस घर के लोगों ने बताया कि शनिवार रात को घर की महिला की तबीयत खराब होने पर प्रियंका से ड्रिप लगवाई थी। उस समय उसके हाव-भाव सामान्य थे।
परिजन बोले-वह समझदार थी, ऐसा कदम क्यों उठाया
छात्रा के पिता प्रेम कटेवा ने बताया कि शनिवार को वीडियो कॉल से प्रियंका ने घर पर परिजनों से बात की थी। उस समय प्रियंका ने ऐसी कोई बात नही की। वहीं घर में चाचा-चाची से भी वीडियो कॉलिंग पर बात हुई थी तब बताया कि आज खाने में चूरमा बना रही हूं। शनिवार देर शाम को ही बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम आया था। प्रियंका के 63.84 फीसदी अंक आए थे।

Leave a Comment