लघु उद्योग भारती के सीए लोकेश अग्रवाल औद्योगिक सलाहकार नियुक्त
लघु उद्योग भारती झुंझुनूं शाखा की नई कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष महेश कैयां, सचिव कृष्ण कुमार रिगंसिया, कोषाध्यक्ष रोहताश बंसल की पुनः नियुक्ति आगमी कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से की गई।
लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं की वार्षिक मीटिंग में सीए लोकेश अग्रवाल का औद्योगिक विकास में योगदान देखते हुए उन्हें औद्योगिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं मे उद्यमियों को सदस्य बनाने के लिए भी कहा गया है।
इस अवसर पर सघं प्रचारक सतीश जी, संरक्षक नेमी अग्रवाल, विपिन राणासरिया, अनिल गुप्ता,सुरेन्द्र केजरीवाल, इत्यादि उद्यमी उपस्थित थे।